कारजी एग-दाल तड़का

offline
अरुणाचल प्रदेश की एक खास डिश है जिसे बहुत अलग तरीके से बनाया जाता है. यह भारत की लॉस्ट होती रेसिपीज में से एक है. आइए, आज लंच या डिनर में बनाते हैं दाल और एग का अरुणांचली स्वाद कारजी एग-दाल तड़का...

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : 30 मिनट से 1 घंटा
  • मील टाइप : नॉन-वेज,लंच,डिनर

आवश्यक सामग्री

    कारजी बनाने के लिए
    2 कप चावल पके हुए
    2-3 लाल मिर्च
    2 चम्मच चीज
    2-3 लहसुन की कलियां
    2 चम्मच हरा प्याज
    1 चम्मच घी या तेल

    एग दाल तड़का
    1/2 कप मूंग दाल,
    छिली हुई
    1/2 कप मसूर दाल,
    छिली हुई
    1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
    2 प्याज,
    बारीक कटे हुए
    1 टमाटर,
    बारीक कटा हुआ
    3 अंडे,
    उबले हुए
    1 चम्मच पंच फोरन मसाला
    2 हरी मिर्च,
    बारीक कटी हुई
    2 चम्मच तेल
    2 कप पानी
    नमक स्वादानुसार

विधि

कारजी बनाने के लिए
- सबसे पहले 10 मिनट के लिए लाल मिर्च को पानी में भिगोकर रख दें. अब चीज, भिगी हुई मिर्च, लहसुन और चीज को मिक्सी में डालकर इसका पेस्ट बना लें.
- अब एक पैन में तेल गरम करें और इस पेस्ट को उसमें डालकर अच्छी तरह फ्राई करें.
- पहले से बने हुए चावल को इसी पेस्ट में डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- आपकी कारजी तैयार है. अब बनाते हैं एग-दाल तड़का.

एग-दाल तड़का बनाने के लिए
- कूकर में मूंग दाल, मसूर दाल, हल्दी पाउडर और नमक डालकर 2 सीटी आने तक पका लें.
- अब एक पैन में तेल गरम करें और उसमें पंच फोरन मसाला डालकर दो मिनट के लिए फ्राई करें और उसके बाद उसमें कटी हरी मिर्च और प्याज डालकर 2 से 3 मिनट तक पकाएं.
- अब उबले हुए अंडों को उसमें डालें और अच्छी तरह मिलाने के बाद उसमें 1/2 कप पानी डालकर ढक दें और धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं.
- 10 मिनट बाद उसमें पकाई हुई दाल डालकर मिक्स करें. अगर जरूरत लगे तो पानी मिलकर 2 मिनट के लिए और पकाएं.
- एग-दाल तड़का तैयार है. इसे पहले से तैयार कारजी के साथ गरमागर्म सर्व करें.