मिक्स दाल

मिक्स दाल

आपने दाल का अलग-अलग स्वाद लिया होगा. अब बनाएं और खिलाएं मिक्स दाल का यह जायका. देखें बनाने का तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 चौथाई कप मूंग दाल, धुली हुई
  • 1 चौथाई कप उड़द दाल, धुली हुई
  • 1 चौथाई कप चने की दाल
  • 1 चौथाई कप अरहर या तुअर दाल
  • 1 छोटा चम्मच पिसी लाल मिर्च
  • 2 चम्मच अदरक कद्दूकस किया हुआ
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 चुटकी हींग
  • 2-3 सूखी साबुत मिर्च
  • 3-4 लौंग
  • 2 हरी इलायची
  • 1 इंच का टुकड़ा दालचीनी
  • 2 तेजपत्ता
  • 5 टमाटर
  • 2-3 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 4 चम्मच तेल या घी, नमक स्वादानुसार
  • 2 चम्मच हरा धनिया, बारीक कटी हुई
  • 2 चम्मच नींबू का रस

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सभी दालों को साफ पानी से धोकर 4 कप पानी में 1 घंटे तक भिगो लें.
- प्रेशर कूकर में सभी दालें, पानी, हल्दी और नमक डालकर मध्यम आंच पर रखें.
- एक सीटी आने के बाद धीमी आंच पर 10 मिनट और पकाएं, कुकर ठंडा होने दें.
- कूकर ठंडा होने पर खोलें और दाल को कड़छी से मैश करें, अगर दाल ज्यादा गाढ़ी लगे तो थोड़ा-सा गरम पानी मिला लें.
- अब एक कड़ाही में तेल डालें और मध्यम आंच में गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा, हींग, लाल मिर्च, तेज पत्ता, लौंग, दालचीनी, छोटी इलायची, अदरक, हरी मिर्च, टमाटर डालकर भूनें.
- जब टमाटर गल जाए तो इसमें लाल मिर्च पाउडर डालें और 1 मिनट तक पकाएं.
- फिर इसमें उबली दाल डालकर अच्छी तरह मिलाएं उबाल आने तक पकाएं.
- आंच बंद कर इसमें नींबू का रस और हरा धनियापत्ती डाल दें.
- जीरा राइस या पुलाव के साथ गर्मागर्म दाल सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (94 ratings)
4 avg from 94 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मिक्स दाल एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 चौथाई कप मूंग दाल, धुली हुई और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes