Full Version →

बटर हर्ब बेबी पोटैटो

बैचलर किचन वेज

आलू का एक और खास स्वाद चखना है तो फटाफट बनाना सीखें बटर हर्ब बेबी पोटैटो. इसे बहुत आसानी से बना सकते हैं जानें रेसिपी...

Servings
2 - 4
★ 3.6
Rating
256 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले आलू को धो लें कूकर में डालें. अब अवश्याकतानुसार पानी डालकर इसका ढक्कन लगा दें.
  2. 2
    इसके बाद कूकर को गैस पर रखकर मध्यम आंच पर आलू उबालें.
  3. 3
    जब कूकर में 3 सीटी आ जाएं तो गैस बंद कर दें और कूकर का प्रेशर खत्म होने पर आलू को छलनी में निकालर इनका पानी अलग कर दें.
  4. 4
    फिर आलू छील लें. अब पैन में मक्खन और तेल डालकर गैस पर गर्म करें.
  5. 5
    इसके बाद पैन में लहसुन डालकर सुनहरे होने तक फ्राई करें.
  6. 6
    अब पैन में उबले आलू डालकर अच्छी तरह चलाकर लहसुन के साथ मिलाएं.
  7. 7
    फिर नमक डालकर मिक्स करें. इसके बाद तुलसी की सूखी पत्तियों के मसलकर आलू पर छिड़कें.
  8. 8
    आलू को चलाकर अच्छी तरह सब मिक्स करें और गैस बंद कर दें.
  9. 9
    तैयार हैं बटर हर्ब बेबी पोटैटो. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके खाने में या पराठों के साथ सर्व करें.
#butter herb baby potato #baby potato recipe #butter herb baby potato recipe #indian food #recipes in hindi
View Full Version