बटर हर्ब बेबी पोटैटो

बटर हर्ब बेबी पोटैटो

आलू का एक और खास स्वाद चखना है तो फटाफट बनाना सीखें बटर हर्ब बेबी पोटैटो. इसे बहुत आसानी से बना सकते हैं जानें रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 6 छोटे आलू (बेबी पोटैटो), कुटा या दरदरा पिसा हुआ लहसुन 2 बड़े चम्मच, एक चम्मच तुलसी की पत्तियां, सूखी, आधा कप मक्खन (बटर), एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल (ऑलिव ऑयल)
  • स्वादानुसार नमक

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले आलू को धो लें कूकर में डालें. अब अवश्याकतानुसार पानी डालकर इसका ढक्कन लगा दें.
- इसके बाद कूकर को गैस पर रखकर मध्यम आंच पर आलू उबालें.
- जब कूकर में 3 सीटी आ जाएं तो गैस बंद कर दें और कूकर का प्रेशर खत्म होने पर आलू को छलनी में निकालर इनका पानी अलग कर दें.
- फिर आलू छील लें. अब पैन में मक्खन और तेल डालकर गैस पर गर्म करें.
- इसके बाद पैन में लहसुन डालकर सुनहरे होने तक फ्राई करें.
- अब पैन में उबले आलू डालकर अच्छी तरह चलाकर लहसुन के साथ मिलाएं.
- फिर नमक डालकर मिक्स करें. इसके बाद तुलसी की सूखी पत्तियों के मसलकर आलू पर छिड़कें.
- आलू को चलाकर अच्छी तरह सब मिक्स करें और गैस बंद कर दें.
- तैयार हैं बटर हर्ब बेबी पोटैटो. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके खाने में या पराठों के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.6 (256 ratings)
3.6 avg from 256 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बटर हर्ब बेबी पोटैटो एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 6 छोटे आलू (बेबी पोटैटो), कुटा या दरदरा पिसा हुआ लहसुन 2 बड़े चम्मच, एक चम्मच तुलसी की पत्तियां, सूखी, आधा कप मक्खन (बटर), एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल (ऑलिव ऑयल) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes