अगर आप अकेले रहते हैं तो अकसर ऑफिस के लौटकर खाना बनाना मुश्किल काम लगता है. ऐसे में झटपट बनाने वाला कुछ हो तो काम भी आसान और घर के खाने का भी स्वाद. ऐसी एक रेसिपी है चना दाल खिचड़ी.
चावल और चना दाल को 30 मिनट तक भिगोए रखें. कड़ाही में घी गर्म करें और जीरा, काली मिर्च, लौंग और तेज पत्ता डालें, जब ये सारी चीजें चटकने लगें तो प्याज डालें और सुनहरी होने तक भूनें. यदि प्याज नहीं डाल रहे हैं तो भीगी दाल और चावल का पानी निथार कर डाल दें. अब इसमें लगभग 120 मिली पानी और नमक डालें. पहला उबाल आने पर आंच को मंदी करें और कड़ाही को ढक दें. मंदी आंच पर इसे पकने दें. पकने पर देसी घी, हरे धनिए से सजाकर दही के साथ परोसें.
2
नोट: आप इस खिचड़ी को अधिक घुटी हुई बनाना चाहते हैं तो पानी अधिक डालें. आप चाहें तो छोटे टुकड़ों में काटकर सब्जियां भी डाल सकते हैं.