चना दाल खिचड़ी
Back
बैचलर किचन वेज,लंच,डिनर

चना दाल खिचड़ी

अगर आप अकेले रहते हैं तो अकसर ऑफिस के लौटकर खाना बनाना मुश्कि‍ल काम लगता है. ऐसे में झटपट बनाने वाला कुछ हो तो काम भी आसान और घर के खाने का भी स्वाद. ऐसी एक रेसिपी है चना दाल ख‍िचड़ी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • चना दाल: 50 ग्राम, बासमती चावल:    100 ग्राम, देसी घी: 40 ग्राम, कटा प्याज: 1 (ऐच्छिक), शाही जीरा: 1 छोटा चम्मच, लौंग: 2-3, काली मिर्च पाउडर: चौथाई चम्मच, तेज पत्ता: 1-2, नमक: स्वादानुसार, पानी: 200 मिली

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
चावल और चना दाल को 30 मिनट तक भिगोए रखें. कड़ाही में घी गर्म करें और जीरा, काली मिर्च, लौंग और तेज पत्ता डालें, जब ये सारी चीजें चटकने लगें तो प्याज डालें और सुनहरी होने तक भूनें. यदि प्याज नहीं डाल रहे हैं तो भीगी दाल और चावल का पानी निथार कर डाल दें. अब इसमें लगभग 120 मिली पानी और नमक डालें. पहला उबाल आने पर आंच को मंदी करें और कड़ाही को ढक दें. मंदी आंच पर इसे पकने दें. पकने पर देसी घी, हरे धनिए से सजाकर दही के साथ परोसें.

नोट: आप इस खिचड़ी को अधिक घुटी हुई बनाना चाहते हैं तो पानी अधिक डालें. आप चाहें तो छोटे टुकड़ों में काटकर सब्जियां भी डाल सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (310 ratings)
4.1 avg from 310 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चना दाल खिचड़ी एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे चना दाल: 50 ग्राम, बासमती चावल:    100 ग्राम, देसी घी: 40 ग्राम, कटा प्याज: 1 (ऐच्छिक), शाही जीरा: 1 छोटा चम्मच, लौंग: 2-3, काली मिर्च पाउडर: चौथाई चम्मच, तेज पत्ता: 1-2, नमक: स्वादानुसार, पानी: 200 मिली और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes