Full Version →

घर पर ऐसे बनाएं मलाई पिस्ता कुल्फी

बैचलर किचन वेज

मलाई पिस्ता कुल्फी का नाम सुनते ही बच्चे क्या बड़ों के मुंह में भी पानी आ जाता है और जब इसे घर पर बनाकर खाया जाए तो फिर क्या कहने. ऐसे में आप इसे आसानी से घर पर बनाकर जितना चाहे उतना खा सकते हैं.

Servings
1 - 2
★ 5
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में दूध डालकर गरम करने के लिए रख दें.
  2. 2
    जब दूध गाढ़ा होने लगे तो इसमें चीनी डालकर इसके घुलने तक पकाएं.
  3. 3
    दूध के आधा रह जाने पर इसमें मलाई डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
  4. 4
    मिनट बाद पिस्ता और इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर गैस बंद कर दें.
  5. 5
    जब दूध पूरी तरह से ठंडा हो जाए तब मिश्रण को कुल्फी के सांचों में डालकर ढक्कन से कवर कर दें.
  6. 6
    अब 7-8 घंटों के लिए फ्रीजर में रख दें.
  7. 7
    तय समय के बाद फ्रिज से सांचे निकाल लें.
  8. 8
    इसे कुछ देर के लिए गुनगुने पानी में डाल दें, कुल्फी अपने आप सांचे से निकलने लगेगी.
  9. 9
    तैयार है मलाई पिस्ता कुल्फी. खाएं और खिलाएं.
#malai pista kulfi #easy malai pista kulfi #tasty malai pista kulfi #home made malai pista kulfi #malai pista kulfi bnae vidhi #malai pista kulfi in hindi #how to make malai pista kulfi in hindi #how to make malai pista kulfi
View Full Version