पास्ता खाने के शौकीन हैं तो आज बनाएं पास्ता बटर मसाला. जानें क्या है इसकी रेसिपी.
Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
535 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 कप पास्ता
1 बड़ा चम्मच लहसुन, कद्दूकस किया हुआ, आधा चम्मच अदरक, कद्दूकस किया हुआ
1 टमाटर, कटा हुआ
2 प्याज, कटे हुए
1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर, आधा छोटा चम्मच कसूरी मेथी
2 कप दूध
2 बड़ा चम्मच तेल
1 छोटा चम्मच, हरा धनिया बारीक कटा हुआ
स्वादानुसार नमक, आवश्यकतानुसार पानी
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक पैन में चुटकीभर नमक, 4-5 बूंद तेल, पास्ता और पानी मिलाकर उबालें और फिर पास्ता को छान लें. (अच्छा पास्ता बनाने के लिए कुछ खास टिप्स)
2
अब एक पैन में तेल डालकर गर्म होने के मध्यम आंच पर रखें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें प्याज,
3
टमाटर, अदरक और लहसुन डालकर भूनें. इसे ठंडा करें और मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें.
4
अब इसी पैन में तेल गर्म करें और इसमें पेस्ट व नमक डालकर पेस्ट के तेल छोड़ने तक भूनें.
5
फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और जीरा पाउडर डालकर गाढ़ा हाने तक भूनें.
6
अब इसमें दूध डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं.
7
जब दूध और मसाले अच्छी तरह उबलकर सॉस बन जाए तो इसमें कसूरी मेथी और उबला हुआ पास्ता डालकर मिलाएं.
8
आंच बंद कर दें और गर्मागर्म पास्ते पर हरा धनिया डालकर सर्व करें.
#pasta butter masala#pasta#macroni pasta#masla pasta#indian kitchen#indian recipes#how to make pasta butter masala recipe in hindi#butter chicken pasta#tomato basil pasta