Full Version →

ये है माइक्रोवेव में सेवईं बनाने का परफेक्ट तरीका

बैचलर किचन वेज

आपने अब तक गैस पर पैन या कड़ाही में कई बार सेवईं बनाई ही होगी, पर क्या कभी इसे माइक्रोवेव में बनाने की कोशिश की है? बता दे कि इसे माइक्रोवेव में बनाना भी बहुत आसान है.

Servings
1 - 2
★ 4.5
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सेवईं की खीर बनाने के लिए सबसे पहले माइक्रोवेव बाउल में  सेवईं और पानी डालकर इसे पका लें.
  2. 2
    सेवईं के पक जाने के बाद बचा हुआ पानी निकाल दें .
  3. 3
    पानी निकालने के बाद इसमें चीनी और दूध डालकर मिला लें.
  4. 4
    चिरौंजी यानी चारोली भी साथ में डाल दें.
  5. 5
    अब इसे दोबारा माइक्रोवेव में रखें और लगभग 8-10 मिनट के लिए पका लें .
  6. 6
    बीच बीच में माइक्रोवेव खोलकर सेवईं को जरूर चलाते रहें ताकि यह नीचे से चिपकने न लगे.
  7. 7
    चीनी को दूध में अच्छी तरह से घुलने दें .
  8. 8
    अब इसमें केसर इलाइची पाउडर डालकर कुछ सेकेंड्स के लिए दोबारा माइक्रोवेव में रख दें .
  9. 9
    तय समय के बाद माइक्रोवेव का स्विच बंद कर खीर निकाल लें.
  10. 10
    तैयार है सेवईं. ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर सर्व करें.
#sevai #meethi sevai #how to make sevai in microwave recipe in hindi #indian kitchen #indian recipe #how to make vermicelli kheer in microwave sevai in hindi #sevaiyan kheer in microwave #sweet dish recipe #desert
View Full Version