Full Version →

वेजिटेबल खिचड़ी

बैचलर किचन वेज,डिनर

अगर आप अकेले रह रहते हैं तो आपको कुछ झटपट रेसिपी आना बहुत जरूरी है. ऐसी ही एक झटपट रेसिपी वेजिटेबल खिचड़ी है, जिसे आप जल्दी बनाकर खा सकते हैं. इसमें सब्ज‍ियां डालने से इसकी पौष्ट‍िकता भी बढ़ जाती है.

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
205 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    दाल और चावल को साफ करके एक घंटे भिगो दें.
  2. 2
    सारी सब्ज‍ियों को एक ही साइज में काट लें.
  3. 3
    कूकर में घी गरम करें और उसमें हींग और जीरा डालें. काली मिर्च, लौंग, अदरक, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर डालें और हल्का भून लें.
  4. 4
    अब कटी प्याज डालकर थोड़ा सा चलाएं और सब्ज‍ियां डालकर अच्छे से मिला लें.
  5. 5
    भीगे हुए दाल चावल भी इसमें डालें और फिर से चम्मच से चलाते हुए 2-3 मिनट भून लें.
  6. 6
    अब इसमें अंदाज से पानी डालें. खिचड़ी में पानी पुलाव या चावल के मुकाबले ज्यादा होता है.
  7. 7
    इसमें स्वादानुसार नमक मिला लें और कूकर का ढक्कन बंद कर दें. जब इसमें एक सीटी आ जाए तो गैस को बंद कर दें.
  8. 8
    खिचड़ी को निकालकर इसे हरी धनिया से गार्निश करें.
  9. 9
    खिचड़ी को मक्खन, दही, अचार, चटनी और पापड़ के साथ खाएं.
#vegetable khichdi #bachelor kitchen
View Full Version