Full Version →

अजवायन पराठा

रोटी-पराठा वेज

अजवायन के पराठे बनाना बेहद आसान है. ये सर्दियों में सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं. टेस्ट के मामले में ये पराठे लाजवाब हैं.

Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
57 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    बर्तन में आटा छान लें.
  2. 2
    आटे में अजवायन, एक बड़ा चम्मच घी (पिघला हुआ) और नमक डालकर दोनों हाथों से मसलकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  3. 3
    अब आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नर्म गूंद लें. आटे को 15 से 20 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  4. 4
    आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर, इनके गोल-गोल पराठे बेल लें.
  5. 5
    गैस पर तवा गर्म करें. तवे को घी या तेल से चिकना कर लें.
  6. 6
    अब तवे पर पराठा डालकर मध्यम आंच पर सेकें. पराठे की दूसरी तरफ घी या तेल लगाकर इसे पलटकर दूसरी तरफ से भी सेक लें.
  7. 7
    पराठा सेककर प्लेट में निकाल लें. इसी तरह सभी पराठे सेकें.
  8. 8
    तैयार है अजवायन के पराठे. इन्हें दही या चटनी के साथ परोसें.
#ajwain pratha recipe #ajwain pratha recipe in hindi #pratha recipe #how to make ajwain pratha #easy recipe of ajwain pratha
View Full Version