Full Version →

बाजरा मेथी मिस्सी रोटी बनाने की विधि

रोटी-पराठा वेज

बाजरा मेथी मिस्सी रोटी के बिना भारतीय खाना पूरा नहीं माना जाता है. बाजरे से कई तरह की चीजें बनती हैं जबकि मेथी से भाजी, पराठे और थेपला जैसी चीजें बनाई जाती हैं. इन दोनों को मिलाकर एक तरह की शानदार रोटी बनती है, बाजरा मेथी मिस्सी रोटी.

Servings
2 - 4

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    Bajra Methi Missi Roti बनाने के लिए सबसे पहले मेथी भाजी की पत्तियों को तोड़ लें. धोकर बारीक काट लें.
  2. 2
    इसके बाद एक बर्तन या परात में बाजरे और आटा डाल लें.
  3. 3
    फिर इसमें लहसुन, स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, मिर्च और घी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
  4. 4
    इसके बाद इसमें मेथी, प्याज, पनीर, धनियापत्ती डालकर मिला लें.
  5. 5
    इसके बाद दही डालकर आटे को मिलाते जाएं. अगर जरूरत लगे तो थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर बढ़िया मुलायम आटा तैयार कर लें.
  6. 6
    आटे की 10-12 बराबर लोइयां तोड़ लें.
  7. 7
    एक प्लेट पर सूखा आटा रख लें और तवे को मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रखें.
  8. 8
    एक लोई लेकर पहले इसे गोल करें फिर चिपटा कर लें.
  9. 9
    सूखा आटा लगाकर थोड़ा फैला लें. बेलकर रोटी तैयार कर लें.
  10. 10
    इस बेली हुई रोटी को तवे पर डालकर दोनों सेंक लें फिर आंच पर रख सेंक लें.
  11. 11
    इसी तरह से बाकी लोइयों से बाजरा मेथी रोटी बना लें.
  12. 12
    तैयार रोटियों को हरी चटनी के साथ खाएं-खिलाएं.
  13. 13
    आप चाहें तो रोटी पर तेल लगाकर भी सेंक सकती हैं.Photo-Vishal Ghavri
#bajra methi missi roti #bajra methi missi roti recipe #बाजरा-मे​थी मिस्सी रोटी रेसिपी #bajra methi missi roti in hindi #bajra methi missi roti video #how to make bajra methi missi roti #bajra methi missi roti banane ki vidhi #how to make bajra methi missi
View Full Version