Full Version →

ऐसे बनाइए सेहत से भरपूर चुकंदर पराठा

रोटी-पराठा वेज

चुकंदर का पराठा खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही बहुत हेल्दी भी होता है. इसे बनाना जरा सा भी मुश्किल का काम नहीं है. अगर आप इसे सलाद के तौर पर खाना पसंद नहीं करते हैं तो ये बेस्ट ऑप्शन है.

Servings
2 - 4

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक परात में आटा निकाल लें.
  2. 2
    आटे में नमक, अजवाइन और लाल मिर्च पाउडर मिला लें.
  3. 3
    दूसरी ओर चुकंदर को छीलकर, धोकर और एक कटोरी में कद्दूकस कर लें.
  4. 4
    थोड़े बहुत टुकड़े रह जाएं तो उन्हें कटोरी में ही रख लें.
  5. 5
    अब आटे में कद्दूकस किया हुआ चुकंदर अच्छे से मिलाएं.
  6. 6
    टुकड़े वाली कटोरी में पानी डालकर चुकंदर को मसल लें और उसी पानी से आटा गूंद लें.
  7. 7
    मीडियम आंच पे एक तवा गरम करने के लिए रखें.
  8. 8
    तवे के गरम होते ही रोटी बेल लें और तवे पे डाल दें.
  9. 9
    दोनों तरफ तेल लगाते हुए पराठा सेंक लें. इसी तरह से सारे पराठे बना लें.
  10. 10
    तैयार है चुकंदर पराठा. अचार और दही के साथ सर्व करें.
#beetroot paratha healthy paratha recipe in hindi #chukandar #beetroot #indian kitchen #indian recipe #rich in vitamin b12
View Full Version