Full Version →

गोभी-कॉर्न पराठा

रोटी-पराठा वेज

पराठे के अलग-अलग स्वाद पसंद हैं तो इनमें डालें नए ट्विस्ट. फिलहाल जानें कॉर्न-गोभी पराठा की रेसिपी. यह लजीज भी हैं और हेल्दी भी.

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
26 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक बड़े बॉउल में आटा छान लें.
  2. 2
    अब इसमें अजवायन, पालक, थोड़ा नमक, कसूरी मेथी, एक चम्मच ऑलिव ऑयल या तेल डालकर मिलाएं. फिर आटे में आवश्यकतानुसार पानी डालकर अच्छी तरह गूंद लें.
  3. 3
    इसे 15-20 मिनट तक गीले कपड़े से ढककर रख दें.
  4. 4
    अब कॉर्न को मिक्सर में दरदरा होने तक ग्राइंड कर लें.
  5. 5
    पराठों में भरावन के लिए बॉउल में गोभी, कॉर्न, मसाले, एक चम्मच ऑलिव ऑयल या तेल, हरी धनिया और स्वादानुसार नमक मिलाकर इसका मिश्रण तैयार कर लें.
  6. 6
    अब 8-10 आटे की लोई बना लें.
  7. 7
    लोई की छोटी पूरी बेलें.
  8. 8
    अब पूरी के बीच में भरावन का मिश्रण रखें और पूरी को चारों तरफ से पलटकर इसे बंद कर दें.
  9. 9
    फिर भरावन वाली लोई का गोल या तिकोना पराठा बेलें.
  10. 10
    आप इन्हें अलग-अलग शेप भी दे सकते हैं.
  11. 11
    गैस पर तवा गर्म करें. तवे पर तेल लगाकर चिकना करके, इस पर पराठा डालकर मध्यम आंच पर सेकें.
  12. 12
    अब पराठे की दूसरी तरफ भी तेल लगाएं और इसे सेक लें. इसके बाद सिके पराठे को प्लेट में निकाल लें
  13. 13
    इसी तरह सारे पराठे सेकें.
  14. 14
    लीजिए तैयार हैं कॉर्न-गोभी के पराठे. इन्हें दही, चटनी या सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#paratha recipes #gobhi corn paratha #tasty #how to make gobhi corn paratha #gobhi corn paratha recipe #gobhi corn paratha recipe in hindi #healthy food #indian food
View Full Version