गोभी-कॉर्न पराठा

गोभी-कॉर्न पराठा

पराठे के अलग-अलग स्वाद पसंद हैं तो इनमें डालें नए ट्विस्ट. फिलहाल जानें कॉर्न-गोभी पराठा की रेसिपी. यह लजीज भी हैं और हेल्दी भी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 बड़े कप आटा, एक कप फूलगोभी, कद्दूकस किया , एक कप कॉर्न, उबले हुए, एक बड़ा चम्मच कसूरी मेथी
  • 2 कप पालक, कटी हुई, एक छोटी चम्मच अजवायन
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 2 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • स्वादानुसार नमक, ऑलिव ऑयल या तेल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- एक बड़े बॉउल में आटा छान लें.
- अब इसमें अजवायन, पालक, थोड़ा नमक, कसूरी मेथी, एक चम्मच ऑलिव ऑयल या तेल डालकर मिलाएं. फिर आटे में आवश्यकतानुसार पानी डालकर अच्छी तरह गूंद लें.
- इसे 15-20 मिनट तक गीले कपड़े से ढककर रख दें.
- अब कॉर्न को मिक्सर में दरदरा होने तक ग्राइंड कर लें.
- पराठों में भरावन के लिए बॉउल में गोभी, कॉर्न, मसाले, एक चम्मच ऑलिव ऑयल या तेल, हरी धनिया और स्वादानुसार नमक मिलाकर इसका मिश्रण तैयार कर लें.
- अब 8-10 आटे की लोई बना लें.
- लोई की छोटी पूरी बेलें.
- अब पूरी के बीच में भरावन का मिश्रण रखें और पूरी को चारों तरफ से पलटकर इसे बंद कर दें.
- फिर भरावन वाली लोई का गोल या तिकोना पराठा बेलें.
- आप इन्हें अलग-अलग शेप भी दे सकते हैं.
- गैस पर तवा गर्म करें. तवे पर तेल लगाकर चिकना करके, इस पर पराठा डालकर मध्यम आंच पर सेकें.
- अब पराठे की दूसरी तरफ भी तेल लगाएं और इसे सेक लें. इसके बाद सिके पराठे को प्लेट में निकाल लें
- इसी तरह सारे पराठे सेकें.
- लीजिए तैयार हैं कॉर्न-गोभी के पराठे. इन्हें दही, चटनी या सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (26 ratings)
4.2 avg from 26 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गोभी-कॉर्न पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 बड़े कप आटा, एक कप फूलगोभी, कद्दूकस किया , एक कप कॉर्न, उबले हुए, एक बड़ा चम्मच कसूरी मेथी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes