गोभी पराठा बनाने की विधि
गर्मागर्म भरवां पराठे हर कोई पसंद करता है. आप तरह-तरह की फिलिंग से कई स्वाद चख सकते हैं. फिलहाल बनाएं गोभी के टेस्टी पराठे.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 2 कप गेहूं का आटा
- 250 ग्राम फूलगोभी, बारीक कटा हरा धनिया 2 बड़े चम्मच, कद्दूकस किया एक चम्मच अदरक
- 2 बारीक कटी हरी मिर्च, आधे नींबू का रस
- स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक, घी या मक्खन
विधि
- अब पराठे के लिए भरावन तैयार करने के लिए फूलगोभी को गर्म पानी से अच्छी तरह धोकर कद्दूकस कर लें.
- हल्के हाथ से दबाते हुए फूलगोभी का पानी निकाल दें. ऐसा करने से बेलते समय पराठा बेलन और चकले से चिपकेगा नहीं. (बीकानेरी दाल पराठा)
- फिर फूलगोभी में हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया, नमक और नींबू रस डालकर सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करें. (मूंग दाल का पराठा)
- पराठे के लिए फूलगोभी का मिक्सचर तैयार करके, गैस पर नॉन स्टिक तवा गर्म करने रख दें. (पुदीना-लहसुन पराठा)
- इसके बाद आटे में से पराठा बनाने के लिए थोड़ा भाग निकालें, इसकी लोई बनाकर छोटी पूरी बेलें, फिर हल्का घी या मक्खन लगाकर भरावन के लिए तैयार मिश्रण पूरी के बीच में रखकर पूरी के चारों कोने बंद करके लोई बनाकर पराठा बेल लें. (पापड़ पराठा)
- अब गर्म तवे पर थोड़ा घी या मक्खन डालकर, इस पर परांठा डालकर सेकें. फिर दूसरी तरफ भी घी या मक्खन लगाकर तवे पर पराठा पलटकर दोनों तरफ से सेंक लें.
- इसी तरह सभी गोभी के पराठे बनाकर चटनी, अचार या दही के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
गोभी पराठा बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
गोभी पराठा बनाने की विधि बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप गेहूं का आटा तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
गोभी पराठा बनाने की विधि बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह गोभी पराठा बनाने की विधि रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
गोभी पराठा बनाने की विधि बनाने के लिए 2 कप गेहूं का आटा के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, गोभी पराठा बनाने की विधि को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
गोभी पराठा बनाने की विधि का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
गोभी पराठा बनाने की विधि एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT