पुदीना-लहसुन पराठा

पुदीना-लहसुन पराठा

पुदीना के स्वाद में मिलाएं लहसुन का मजेदार जायका और यहां फटाफट बनाना सीखें पुदीना-लहसुन का स्वादिष्ट पराठा. अब देर किस बात की आज ही बनाएं और चखें ये लजीज स्वाद...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप गेंहू का आटा, एक कप पुदीना पत्तियां, लहसुन की 4 कलियां, छिली हुईं
  • 2 हरी मिर्च, कटी हुईं, एक बड़ा चम्मच घी
  • स्वादानुसार नमक, आवश्यकतानुसार पानी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले पुदीना पत्तियां, लहसुन, हरी मिर्च और थोड़ा पानी मिक्सर में डालकर इन्हें पीस लें.
- अब बर्तन में आटा छानें. इसमें पुदीना का मिक्सचर, नमक और पानी डालकर नर्म गूंद लें.
- इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोई बनाएं और गैस पर तवा गर्म करने रखें.
- एक लोई लें और इसका तिकोना या गोल पराठा बेल लें.
- फिर तवे पर घी डालकर चिकना कर लें. इसके बाद पराठा तवे पर डालकर मध्यम आंच पर सेकें.
- इसके बाद पराठे के ऊपरी हिस्से पर भी घी लगाकर चिकना करें और इसे पलटकर दूसरी तरफ से भी सेंक लें.
- अब एक प्लेट में किचन पेपर लगाकर इसमें पराठा रखें. इसी तरह सभी पराठे बनाएं.
- लीजिए तैयार हैं पुदीना-लहसुन का पराठा. इसे गर्मागर्म रायते, चटनी या दही के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (63 ratings)
4.3 avg from 63 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पुदीना-लहसुन पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप गेंहू का आटा, एक कप पुदीना पत्तियां, लहसुन की 4 कलियां, छिली हुईं और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes