पापड़ पराठा
Back
रोटी-पराठा वेज,ब्रेकफास्‍ट

पापड़ पराठा

अभी तक पापड़ को आपने साइड डिश ही समझ रखा होगा. लेकिन यह रेसिपी पापड़ और पराठे, दोनों का नया स्वाद देगी. जानें कैसे बनाए जाए पापड़ का भरवा पराठा ...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 5 पापड़, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च, एक छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, एक प्याज बारीक कटा, एक टमाटर बारीक कटा, एक से दो बारी कटी हरी मिर्च, ए‍क शिमला मिर्च बारीक कटी, नमक स्वादानुसार, दो बड़े चम्मच कद्दूकस किया पनीर (अगर चाहें तो), पराठा बनाने के लिए तेल या घी, जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
आटा तैयार करें:
- एक बड़े बर्तन में आटा, थोड़ा नमक और तेल डालें.
- फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए इसे हल्का नर्म गूंद लें.
- तैयार आटे को करीब 15 मिनट तक साइड पर रख दें.

फिलिंग के लिए:
- पापड़ को गैस पर भून लें और एक बाउल में इनको महीन तोड़ दें.
- अब इसमें लाल मिर्च, नमक और तेल मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- अगर पनीर डाल रहे हैं तो उसे भी मिला लें.
- एक अलग बाउल में प्याज, टमाटर, कटी हुई हरी मिर्च और शिमला मिर्च डालें. इसमें अमचूर और नमक मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. इस तरह दोनों फिलिंग तैयार हैं.

पराठा बेलने का तरीका:
- आटे को अपनी सुविधा के हिसाब से बराबर हिस्सों में बांट कर लोई बना लें.
- एक लोई को उठाएं और इसे हल्का बेलें. लगभग पूरी के आकार जितना.
- इस पर हल्का तेल लगाएं और तैयार की गई दोनों भरावन की थोड़ी-थोड़ी मात्रा इस पर रखें. फिर किनारे से आटा उठाते हुए इसकी वापस लोई बनाएं. अगर दिक्कत हो तो सूखे आटे की मदद से लोई तैयार करें.
- अब इसे हल्के हाथ से पराठे के आकार जितना बेल लें.

पराठा सेंकने के लिए:
- गैस पर तवा गर्म करें और उस पर हल्का तेल लगाएं.
- बेला हुआ पराठा तैयार तवे पर डालें. जब यह थोड़ा सिक जाए तो इसकी साइड बदल दें. फिर दूसरी साइड से इसे सेंकें. अगर जरूरत लगे तो हल्का तेल डाल सकते हैं.
- इसी तरह बाकी पराठे भी तैयार करें.

कैसे सर्व करें:
- इनको दही , रायता, अचार, धनि‍या चटनी, मक्खन, आलू की सब्जी , सीताफल की सब्जी या दाल तड़का के साथ सर्व कर सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (208 ratings)
4.4 avg from 208 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पापड़ पराठा एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 2 कप गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes