बीकानेरी दाल पराठा

बीकानेरी दाल पराठा

बीकानेरी दाल पराठे मसालेदार और स्वाद में तीखे होते हैं. अगर आप हेल्दी और कुछ तीखा ब्रेकफास्ट करना चाहते हैं तो यह पराठे आपके लिए ही हैं...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कटोरी आटा
  • 2 छोटा चम्मच तेल मोयन के लिए
  • स्वादानुसार नमक, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी, तलने के लिए तेल, एक कप चना दाल उबली और मैश की हुई, एक छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, एक छोटा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पत्ती, बारीक कटी हुई, एक छोटा चम्मच सौंफ, दरदरी पिसी हुई

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- एक बाउल में आटा लें और इसमें 2 छोटा चम्मच तेल और हल्दी व पानी मिलाकर गूंद लें.
- अब मैश की हुई चने की दाल में अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, हल्दी, मिर्च, धनिया पत्ती और सौंफ डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब गूंदे हुए आटे की लोइयां काटकर बेलें. फिर इसके बीच में चने की दाल का मिश्रण भरकर बंद करें और पराठा बेलें.
- मध्यम आंच पर तवा गर्म होने के लिए रखें. जब तवा गर्म हो जाए तो इसमें तेल लगाकर पराठे को दोनों साइड सेंक लें. इसी तरह सभी पराठे बना लें.
- बीकानेरी दाल पराठे को चटनी और सॉस के साथ खाएं और सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (67 ratings)
4.2 avg from 67 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बीकानेरी दाल पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कटोरी आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes