आपने गुजराती डिश ढोकला, खांडवी, श्रीखंड आदि तो कई बार बनाया और खाया होगा, और यकीनन आपने थेपला के बारे में भी सुना होगा. यह एक बहुत ही मजेदार डिश है और इसे बच्चे बड़े सभी पसंद से खाते हैं.
Servings
1 - 2
★ 4
Rating
7 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
दो कप आटा, आधा कप दही, एक चौथाई कप बेसन, आधा कप बारीक कटी हुई हरी मेथी, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी, एक चौथाई छोटा चम्मच अजवाइन, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बर्तन में आटा, बेसन, लाल मिर्च पाउडर , हल्दी, धनिया पाउडर, अजवाइन , नमक, मेथी, दही और तेल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
2
अब इस मिश्रण में धीरे-धीरे पानी डालते हुए इसे गूंदकर कुछ देर के लिए अलग रख दें.
3
मीडियम आंच पर एक तवा गरम करने के लिए रखें.
4
इसी बीच आटे की लोइयां बनाकर इन्हें पतला-पतला बेल लें.
5
तवे के गरम होते ही इस पर थोड़ा सा तेल डालें और पूरे तवे को चिकना कर लें.
6
इसके बाद थेपला तवे पर डालकर इसे दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंक लें. सेंकते हुए पलटकर दूसरी तरफ भी तेल डालें.
7
इसी तरह से सारे थेपले सेंक लें और आंच बंदकर दें.
8
तैयार है मेथी थेपला. दही और अचार के साथ सर्व करें.
#gujrati traditional dish thepla recipe in hindi#gujrati traditional food#dhokla#khandvi#shrikhand#thepla#methi thepla#indian kitchen#indian recipe#kesar shrikhand gujrati sweet dish