पकवानगली लेकर आया है कर्नाटक स्टाइल में बनने वाली रागी रोटी. आप इसका लुत्फ दही, सांभर या अचार के साथ ले सकते हैं...
Servings
2 - 4
★ 3.8
Rating
5 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 कप रागी का आटा
1 से डेढ़ कप पानी, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
एक बड़े बर्तन में नमक और पानी का घोल बना लें.
2
घोल में अब रागी का आटा डालें और इसे अच्छी तरह से गूंद लें. ध्यान रखें की आटा ज्यादा गीला न हो. अगर यह गीला रह जाएगा तो रोटियां टूटने लगेंगी. ( आप चाहें तो टेस्ट के लिए आटे में प्याज भी मिला सकते हैं.)
3
गूंदे हुए आटे की लोइयां तोड़ लें और इनकी रोटियां बेल लें.(बथुआ का पराठा)
4
एक कटोरी में थोड़ा सा पानी लें और साथ ही एक साफ कपड़ा भी रखें. कपड़े को कटोरी में रखे पानी में डूबोकर निचोड़ लें. (बेसन का पराठा)
5
अब धीमी आंच में तवा गर्म करने के लिए रखें. (बच्चे क्या, बड़ों को भी भाएगा यह पराठा)
6
रोटी को तवे पर डालें और गीले कपड़े से दबाते हुए दोनों साइड से सेक लें.
7
इसी तरह बाकी की रोटियों को भी सेक लें. (बीकानेरी दाल पराठा)
8
रागी रोटी तैयार है. दही, सांभर या अचार के साथ परोसें.
9
अगर आप इन रोटियों को ढक्कर रखेंगे तो इनमें नमी बनी रहेगी. (मल्टी ग्रेन मसाला रोटी)
#ragi#roti#paratha parantha#lunch#dinner#indian kitchen#indian recipe#indian healthy food#healthy ragi roti indian food#pickle#sambar#curd#nutritious