नाश्ते में आलू-अखरोट का पराठा बहुत ही टेस्टी लगता है. इसे ब्रेकफास्ट में बच्चों को दे सकते हैं. पराठा आलू, अखरोट के पाउडर और चीज की स्टफिंग से बनाया गया है.
Servings
2 - 4
★ 3.8
Rating
4 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
2 कप गेहूं का आटा
4 उबले हुए आलू
1 टेबलस्पून चीज
1/2 कप अखरोट पाउडर
1 प्याज कटी हुई
1 टीस्पून जीरा
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 धनिया पाउडर
2 हरी मिर्च कटी हुई, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
आलू अखरोट पराठे (Aloo Akhrot Paratha) बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आलू और चीज को अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
2
इसमें प्याज, अखरोट, हरी मिर्च, जीरा, धनिया पाउडर, लाल मिच पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
3
अब गेहूं का आटा में थोड़ा नमक डालकर मिला लें और पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें.
4
अब आटे की लोई तोड़कर पूरी जितना बेल लें.
5
अखरोट की स्टफिंग रखकर लोई को पैक कर दें.
6
अब सूखा आटा लगाकर पराठे जितना बेल लें.
7
मीडियम आंच पर तवा गर्म होने के लिए रख दें.
8
तवे के गर्म होते ही पराठे को रखकर दोनों तरफ तेल डालकर करारा होने तक सेंक लें.
9
इसी तरह सारे पराठे तैयार कर लें.
10
तैयार आलू-अखरोट के पराठे को दही या चटनी के साथ सर्व करें.
#aloo paratha#aloo paratha recipe#paratha#how to make aloo paratha#paratha recipe#easy aloo akhrot paratha recipe#aloo paratha recipe in hindi#aloo#stuffed paratha#how to make aloo akhrot paratha#aloo cheese paratha#in hindi#paratha hindi