बच्चों को ब्रेकफास्ट में खिलाएं आलू-अखरोट पराठा
Back
रोटी-पराठा वेज,ब्रेकफास्‍ट

बच्चों को ब्रेकफास्ट में खिलाएं आलू-अखरोट पराठा

नाश्ते में आलू-अखरोट का पराठा बहुत ही टेस्टी लगता है. इसे ब्रेकफास्ट में बच्चों को दे सकते हैं. पराठा आलू, अखरोट के पाउडर और चीज की स्टफिंग से बनाया गया है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 4 उबले हुए आलू
  • 1 टेबलस्पून चीज
  • 1/2 कप अखरोट पाउडर
  • 1 प्याज कटी हुई
  • 1 टीस्पून जीरा
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 धनिया पाउडर
  • 2 हरी मिर्च कटी हुई, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- आलू अखरोट पराठे  (Aloo Akhrot Paratha) बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आलू और चीज को अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
- इसमें प्याज, अखरोट, हरी मिर्च, जीरा, धनिया पाउडर, लाल मिच पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
- अब गेहूं का आटा में थोड़ा नमक डालकर मिला लें और पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें.
- अब आटे की लोई तोड़कर पूरी जितना बेल लें.
- अखरोट की स्टफिंग रखकर लोई को पैक कर दें.
- अब सूखा आटा लगाकर पराठे जितना बेल लें.
- मीडियम आंच पर तवा गर्म होने के लिए रख दें.
- तवे के गर्म होते ही पराठे को रखकर दोनों तरफ तेल डालकर करारा होने तक सेंक लें.
- इसी तरह सारे पराठे तैयार कर लें.
- तैयार आलू-अखरोट के पराठे को दही या चटनी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (4 ratings)
3.8 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बच्चों को ब्रेकफास्ट में खिलाएं आलू-अखरोट पराठा एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 2 कप गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes