Full Version →

नाश्ते में बनाएं आलू-मूंग पराठा

रोटी-पराठा वेज

आलू-मूंग पराठा बनाना काफी आसान होता है. इसे बनाने में बहुत ही कम मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. आलू-मूंग पराठा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है.

Servings
1 - 2
★ 4.1
Rating
39 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में पानी और नमक डालकर मूंग को एक सीटी आने तक उबाल लें.
  2. 2
    इस बीच एक बर्तन में आटा और नमक मिलाएं और पानी डालकर नरम आटा गूंद लें.
  3. 3
    कूकर का ढक्कन खोलकर मूंग का पानी अलग कर लें.
  4. 4
    एक बर्तन में मूंग, प्याज, आलू, हरी मिर्च, हींग, गरम मसाला और नमक मिलाकर स्टफिंग तैयार कर लें.
  5. 5
    अब आटे की लोइयां तोड़ लें और पूरी जितना बेल लें.
  6. 6
    इसमें एक चम्मच स्टफिंग रखकर लोई को पैक कर दें.
  7. 7
    अब सूखा आटा लगाकर लोई को पराठे जितना बेल लें.
  8. 8
    मीडियम आंच पर तवे पर हल्का तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें.
  9. 9
    अब पराठा डालकर दोनों तरफ तेल लगाकर करारा होने तक सेंक लें.
  10. 10
    इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें.
  11. 11
    तैयार हैं आलू-मूंग के पराठे. दही या रायते के साथ सर्व करें.
#aloo moong paratha #easy aloo moong paratha #tasty aloo moong paratha #home made aloo moong paratha #aloo moong paratha bnae vidhi #aloo moong paratha in hindi #how to make aloo moong paratha in hindi #how to make aloo moong paratha
View Full Version