नाश्ते में बनाएं आलू-मूंग पराठा

नाश्ते में बनाएं आलू-मूंग पराठा

आलू-मूंग पराठा बनाना काफी आसान होता है. इसे बनाने में बहुत ही कम मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. आलू-मूंग पराठा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 1/2 कप हरी मूंग (भिगोई हुई)
  • 2 उबले आलू
  • 2 हरी मिर्च (कटी हुई)
  • 1 प्याज (कटी हुई), एक चुटकी हींग
  • 1/4 टीस्पून गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में पानी और नमक डालकर मूंग को एक सीटी आने तक उबाल लें.
- इस बीच एक बर्तन में आटा और नमक मिलाएं और पानी डालकर नरम आटा गूंद लें.
- कूकर का ढक्कन खोलकर मूंग का पानी अलग कर लें.
- एक बर्तन में मूंग, प्याज, आलू, हरी मिर्च, हींग, गरम मसाला और नमक मिलाकर स्टफिंग तैयार कर लें.
- अब आटे की लोइयां तोड़ लें और पूरी जितना बेल लें.
- इसमें एक चम्मच स्टफिंग रखकर लोई को पैक कर दें.
- अब सूखा आटा लगाकर लोई को पराठे जितना बेल लें.
- मीडियम आंच पर तवे पर हल्का तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें.
- अब पराठा डालकर दोनों तरफ तेल लगाकर करारा होने तक सेंक लें.
- इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें.
- तैयार हैं आलू-मूंग के पराठे. दही या रायते के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (39 ratings)
4.1 avg from 39 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नाश्ते में बनाएं आलू-मूंग पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes