दही और पराठे का कॉम्बीनेशन हमेशा से ही लाजवाब रहा है. ऐसे में हम लाए हैं आपके फेवरेट आलू-मशरूम के पराठे जो दही क साथ बहुत ही लजीज लगते हैं. इसमें आलू और मशरूम की फिलिंग की जाती है.
Servings
1 - 2
★ 2.5
Rating
4 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 कप मशरूम
1 कप उबले आलू
1/2 कप उबले हुए मटर
2 कप गेहूं का आटा
1 प्याज
1 हरी मिर्च
1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
1/2 टीस्पून जीरा
1 टीस्पून चाट मसाला
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
1/4 टीस्पून धनिया पाउडर
1/4 टीस्पून गरम मसाला, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले प्याज, हरी मिर्च और मशरूम को बारीक काट लें.
2
एक बर्तन में आटा और नमक डालकर मिला लें.
3
अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंद लें.
4
मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रख दें.
5
इसमें जीरा और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का भून लें.
6
अब प्याज, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर भून लें.
7
प्याज के भुन जाने के बाद मशरूम डालकर इसके पानी सूखने तक पका लें.
8
जब मशरूम अच्छी तरह से भुन जाए तब आलू और मटर डालकर कुछ देर और पकाएं.
9
इसमें नमक और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके स्टफिंग तैयार कर लें.
10
अब आटे की लोई तोड़ लें और पूरी जितना बेल लें.
11
इसमें एक चम्मच स्टफिंग रखकर लोई को पैक कर दें.
12
अब सूखा आटा लगाकर लोई को पराठे जितना बेल लें.
13
मीडियम आंच पर एक तवा रखें.
14
तवे के गरन होते ही इस पर पराठा डालें और दोनों तरफ से तेल लगाकर करारा होने तक सेंक लें.
15
इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें.
16
तैयार हैं आलू-मशरूम के पराठे. दही या रायते के साथ सर्व करें.
#aloo mushroom paratha#easy aloo mushroom paratha#tasty aloo mushroom paratha#home made aloo mushroom paratha#aloo mushroom paratha bnae vidhi#how to make aloo mushroom paratha