Full Version →

लंच में बनाएं आलू प्याज के चटपटे पराठे

रोटी-पराठा वेज

अक्सर सर्दियों के मौसम में चाय या चटनी के साथ पराठे खाना ज्यादातर पसंद किया जाता है. ऐसे में आपने भी कई तरह के पराठों का स्वाद लिया होगा, लेकिन आज बनाकर खाएं आलू प्याज के चटपटे पराठे.

Servings
1 - 2
★ 5
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बर्तन में आटा, नमक और पानी डालकर नरम आटा गूंद लें.
  2. 2
    एक बर्तन में आलू, प्याज और सभी साम्रगी डालकर मिक्स करें.
  3. 3
    पराठों की स्टफिंग तैयार है.
  4. 4
    अब आटे की लोइयां तोड़कर एक लोई लें और सूखा आटा लगाकर पूरी जितना बेल लें.
  5. 5
    स्टफिंग का एक चम्मच रखकर लोई को पैक कर दें.
  6. 6
    लोई सूखे आटे में लगाकर पराठे जितना बेल लें.
  7. 7
    मीडियम आंच पर तवे पर हल्का तेल लगाकर चिकना कर लें.
  8. 8
    इस पर पराठा रखकर करारा होने तक सेंक लें.
  9. 9
    इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें.
  10. 10
    तैयार है आलू प्याज के चटपटे पराठे. इसे दही या चटनी के साथ सर्व करें.
#aloo pyaj ke chatpate parathe #easy aloo pyaj ke chatpate parathe #tasty aloo pyaj ke chatpate parathe #home made aloo pyaj ke chatpate parathe #aloo pyaj ke chatpate parathe bnae vidhi #aloo pyaj ke chatpate parathe in hindi #how to make aloo pyaj ke cha
View Full Version