Full Version →

बनाना सीखिए अमृतसरी आलू कुलचा

रोटी-पराठा वेज

छोला कुलचा, आलू कुलचा यह सब तो आपने बनाया, खाया होगा, पर पकवानगली में हम स्पेशल अमृतसरी आलू कुलचा बनाने की विधि बता रहे हैं. आलू कुलचा बेहद स्वादिष्ट होता है और यदि इसके साथ छोले मिल जाएं तो बात ही बन जाती है.

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
796 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक बर्तन में मैदा, दही, बेकिंग सोडा, तेल, अजवाइन और नमक डालकर मुलायम आटा गूंद लें.
  2. 2
    मैदे के आटा गुंद जाए तो गीले कपड़े से ढककर 3 से 4 घंटे के लिए कर रख दें जिससे वह और भी मुलायम हो जाए.
  3. 3
    जब तक आटा सेट हो रहा है तब तक कुलचा का भरावन तैयार कर लें.
  4. 4
    (मजेदार मटर-कुलचा)
  5. 5
    इसके लिए एक पैन में आलू और पानी डालकर 15-20 उबाल लें या फिर कूकर में दो सिटी लगा लें.
  6. 6
    उबले आलुओं को छील लें और इसमें हरी मिर्च, गरम
  7. 7
    मसाला, अदरक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटी हरी धनिया और नमक मिलाकर अच्छी तरह मैश करके मसाला तैयार कर
  8. 8
    लें.
  9. 9
    (तवे पर बनाएं कुलचा पिज्ज़ा
  10. 10
    )
  11. 11
    तय समय बाद कुलचे के लिए तैयार मैदे को अच्छी गूंद लें. फिर इसकी छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें.
  12. 12
    एक लोई लेकर इसे बेलन की सहायता से रोटी जैसा बेल लें और इसके बीच में आलू का मिश्रण भरकर फिर से लोई बनाएं और बेल लें.
  13. 13
    (तवे पर बनाएं बटर कुलचा)
  14. 14
    मीडियम आंच पर तवा गर्म होने के लिए रखें. जब तवा गर्म हो जाए तो इस पर कुलचा रखकर दोनों तरफ से सेक लें. सेंकने के लिए तेल लगा लें. कुलचा पराठे की अपेक्षा थोड़ा मोटा बेला जाता है.
  15. 15
    अमृतसरी आलू कुलचा तैयार है. इसी तरह से आप बाकी लोइयों से भी कुलचे बना लें.
  16. 16
    तैयार आलू कुलचा को रायता, प्याज और छोले के साथ खाए औरं सर्व.
#Amratsari aloo kulcha #kulcha #Potato #Indian recipe #chapati #how to make aloo kulchha at hoem recipe in hindi
View Full Version