बाजरे का रोटला
गेहूं और मैदे की रोटियां तो हमेशा ही खाते हैं तो इस बार कुछ नया ट्राई करें. घर पर ही बनाएं गुजरात की स्पेशल डिश जिसका नाम है बाजरे का रोटला.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 2 कप बाजरे का आटा, तीन चौथाई कप उबालकर मसले हुआ आलू, एक चौथाई कप बारीक कटा हुआ प्याज, एक चौथाई कप कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल
- 2 चम्मच अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट
- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1 छोटा चम्मच आमचूर पाउडर, नमक स्वादानुसार, घी या बटर रोटला पर लगाने के लिए
🍳 विधि
-
1
आटे को छान कर एक बड़े बर्तन में निकाल लें.
-
2
अब आटे में उबले हुए आलू, प्याज, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट, कटा हुआ धनिया, गरमा मसाला, आमचूर और नमक डालकर और पानी मिला के मुलायम आटा गूंद लें.
-
3
आटे से एक लोई लेकर रोटी बेल कर बना लें फिर गर्म तवे पर डालकर दोनों तरफ से घी या बटर लगा सुनहरा सेंक लें.
-
4
इसी तरह से सेककर सारी रोटियां बना लें.
-
5
गर्मागर्म बाजरे के रोटला को लहसुन की चटनी के साथ सर्व करें.
#bajre ka rotla
#gujrati recipe
#indian recipe indian dish
#how to make bajre ka rotla recipe in hindi