बाजरे का रोटला

बाजरे का रोटला

गेहूं और मैदे की रोटियां तो हमेशा ही खाते हैं तो इस बार कुछ नया ट्राई करें. घर पर ही बनाएं गुजरात की स्पेशल डिश जिसका नाम है बाजरे का रोटला.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप बाजरे का आटा, तीन चौथाई कप उबालकर मसले हुआ आलू, एक चौथाई कप बारीक कटा हुआ प्याज, एक चौथाई कप कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल
  • 2 चम्मच अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच आमचूर पाउडर, नमक स्वादानुसार, घी या बटर रोटला पर लगाने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- आटे को छान कर एक बड़े बर्तन में निकाल लें.
- अब आटे में उबले हुए आलू, प्याज, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट, कटा हुआ धनिया, गरमा मसाला, आमचूर और नमक डालकर और पानी मिला के मुलायम आटा गूंद लें.
- आटे से एक लोई लेकर रोटी बेल कर बना लें फिर गर्म तवे पर डालकर दोनों तरफ से घी या बटर लगा सुनहरा सेंक लें.
- इसी तरह से सेककर सारी रोटियां बना लें.
- गर्मागर्म बाजरे के रोटला को लहसुन की चटनी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (23 ratings)
4 avg from 23 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बाजरे का रोटला एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप बाजरे का आटा, तीन चौथाई कप उबालकर मसले हुआ आलू, एक चौथाई कप बारीक कटा हुआ प्याज, एक चौथाई कप कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes