लजीज भरवां आलू
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

लजीज भरवां आलू

आलू आपकी फेवरेट सब्जी है और इसका एक अलग स्वाद चखना चाहते हैं तो आज ही बनाएं लजीज भरवां आलू की रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 आलू, हल्के उबले हुए
  • 100 ग्राम पनीर
  • 4 टमाटर
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 इंच अदरक
  • 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/4 लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटी चम्मच जीरा
  • 1/4 चम्मच गरम मसाला
  • 8-10 काजू
  • 2 चम्मच मैदा
  • 1/2 कप क्रीम
  • 2 चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
  • 1 कप तेल, चुटकीभर हींग
  • स्वादानुसार नमक

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4

- उबले हुए आलू को छील कर दो भागों में काट लें. पीलर की सहायता से आलू को खोखला करें, ताकि आलू के अन्दर स्टफिंग की जा सके.
- पील किए हुए आलू को एक प्लेट में अलग रख लें.
- स्टफिंग बनाने के लिए पनीर को क्रश कर लें और अब उसमें काली मिर्च, नमक, थोड़ा कटा हरा धनिया और काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- स्टफिंग तैयार है. अब चम्मच की मदद से स्टफिंग को खोखले किए गए आलूओं में भरें.
- एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें.
- अब एक बाउॅल में मैदा का गाढ़ा घोल बना लें और स्टफड आलू को मैदा के घोल में डूबोकर गर्म तेल में डालकर फ्राई करें.
- आलुओं को गोल्डन ब्राउन होने होने तक तल लें.
- अब दूसरी कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गरम करें और उसमें जीरा भून लें.
- जीरा भूनने के बाद, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालकर मसाले को धीमी आंच पर भून लें.
- अब इस मसाले में टमाटर, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट बनाकर फ्राई करें.
- मसाले में लाल मिर्च पाउडर डालकर लगातार चलाते रहें जबतक की मसाला तेल न छोड़ दे.
- मसाला भुन जाने पर इसमें क्रीम मिलाकर लगातार चलाते हुए तब तक भूनें जब तक की इसमें उबाल न आ जाए.
- ग्रेवी में उबाल आने पर उसमें थोड़ा पानी, गरम मसाला, नमक, हरा धनिया डालकर मिलाएं और ढक कर धीमी आंच पर 5 मिनट के लिए पकने दें.
- जब ग्रेवी अच्छी तरह पक जाए तो उसमें पहले से तैयार भरवां आलू डालकर मिक्स कर लें.
- भरवां आलू सब्जी बनकर तैयार है. इसे कटी धनिया से सजाकर गरमा गरम पराठे, नान या रोटी के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (163 ratings)
4.3 avg from 163 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लजीज भरवां आलू एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 4 आलू, हल्के उबले हुए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes