Full Version →

चना दाल का भरवां पराठा

रोटी-पराठा वेज

पराठे में डालें चना दाल का ट्विस्ट और बनाएं चना दाल का भरवां पराठा. यह खाने में लजीज और स्वादिष्ट लगेगा. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
72 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    चने की दाल को धोकर 5- 6 घंटों के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
  2. 2
    आटे में स्वादानुसार नमक, 1 बड़ी चम्मच तेल और पानी मिलाकर आटा गूंद लें. इसे आधा घंटे के लिए ढककर रख दें.
  3. 3
    कूकर में दाल और एक चौथाई कप पानी डालकर उबलने के लिए मध्यम आंच में रख दें.
  4. 4
    जब इसमें 1 सीटी आ जाए तो गैस धीमी कर दें और दाल को 4-5 मिनट तक उबलने दें. अब गैस बंद कर दें और कूकर को ठंडा होने दें.
  5. 5
    इसके बाद दाल को कूकर से निकाल कर बिना पानी डाले मिक्सी में बारीक पीस लें.
  6. 6
    आप चाहें तो इसे सिलबट्टे में पीस सकते हैं. अगर दाल में पानी है तो इसे छान लें.
  7. 7
    अब कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर मध्यम आंच में गर्म करें और इसमें हींग व जीरा भून लें. फिर अब इसमें पिसी हुई दाल, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, नमक, गरम मसाला और लाल मिर्च डाल कर हल्का सा भून लें.
  8. 8
    गैस बंद कर दाल में हरा धनिया मिला दें.
  9. 9
    पराठो में भरावन के लिए दाल की पीठी या मिश्रण तैयार है.
  10. 10
    आटे की 7-8 लोइयां बना लें. एक लोई की छोटी पूरी बेलें.
  11. 11
    अब पूरी के बीच में भरावन रखें और पूरी को चारों तरफ से पलटकर इसे बंद कर पराठा बेल लें. बेलने के लिए आप पलथन या फिर तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  12. 12
    गैस पर तवा गर्म करें. तेल डालकर चिकना करें और इस पर पराठा डालकर मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक सेकें.
  13. 13
    दूसरी तरफ भी तेल लगाएं और पराठे को सेक लें. पराठे को प्लेट में निकाल लें.
  14. 14
    इसी तरह सारे पराठे सेक लें.
  15. 15
    चने दाल के पराठे तैयार हैं.
  16. 16
    इन्हें गरमागरम आलू टमाटर की सब्जी, रायते या चटनी के साथ सर्व करें.
#paratha #chana dal paratha #how to make paratha #types of paratha #variety of paratha #new indian taste #spicy recipes #indian recipes #indian kitchen #how to make bharwan chana dal paratha recipe in hindi
View Full Version