चना दाल का भरवां पराठा
पराठे में डालें चना दाल का ट्विस्ट और बनाएं चना दाल का भरवां पराठा. यह खाने में लजीज और स्वादिष्ट लगेगा. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 2 कप आटा, आधा कप चने की दाल, पराठे सेकने के लिए लिए तेल, दो चुटकी हींग
- 1 चौथाई छोटी चम्मच जीरा, आधी छोटी चम्मच धनिया पाउडर, एक चौथाई छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई छोटी चम्मच अमचूर पाउडर, एक चौथाई छोटी चम्मच गरम मसाला
- 1-2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई, आधा अदरक का टुकड़ा, कद्दूकस किया हुआ
- 2 बड़े चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ, नमक स्वादानुसार
विधि
- आटे में स्वादानुसार नमक, 1 बड़ी चम्मच तेल और पानी मिलाकर आटा गूंद लें. इसे आधा घंटे के लिए ढककर रख दें.
- कूकर में दाल और एक चौथाई कप पानी डालकर उबलने के लिए मध्यम आंच में रख दें.
- जब इसमें 1 सीटी आ जाए तो गैस धीमी कर दें और दाल को 4-5 मिनट तक उबलने दें. अब गैस बंद कर दें और कूकर को ठंडा होने दें.
- इसके बाद दाल को कूकर से निकाल कर बिना पानी डाले मिक्सी में बारीक पीस लें.
- आप चाहें तो इसे सिलबट्टे में पीस सकते हैं. अगर दाल में पानी है तो इसे छान लें.
- अब कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर मध्यम आंच में गर्म करें और इसमें हींग व जीरा भून लें. फिर अब इसमें पिसी हुई दाल, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, नमक, गरम मसाला और लाल मिर्च डाल कर हल्का सा भून लें.
- गैस बंद कर दाल में हरा धनिया मिला दें.
- पराठो में भरावन के लिए दाल की पीठी या मिश्रण तैयार है.
- आटे की 7-8 लोइयां बना लें. एक लोई की छोटी पूरी बेलें.
- अब पूरी के बीच में भरावन रखें और पूरी को चारों तरफ से पलटकर इसे बंद कर पराठा बेल लें. बेलने के लिए आप पलथन या फिर तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- गैस पर तवा गर्म करें. तेल डालकर चिकना करें और इस पर पराठा डालकर मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक सेकें.
- दूसरी तरफ भी तेल लगाएं और पराठे को सेक लें. पराठे को प्लेट में निकाल लें.
- इसी तरह सारे पराठे सेक लें.
- चने दाल के पराठे तैयार हैं.
- इन्हें गरमागरम आलू टमाटर की सब्जी, रायते या चटनी के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
चना दाल का भरवां पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप आटा, आधा कप चने की दाल, पराठे सेकने के लिए लिए तेल, दो चुटकी हींग और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
चना दाल का भरवां पराठा बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप आटा, आधा कप चने की दाल, पराठे सेकने के लिए लिए तेल, दो चुटकी हींग तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
चना दाल का भरवां पराठा बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह चना दाल का भरवां पराठा रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
चना दाल का भरवां पराठा बनाने के लिए 2 कप आटा, आधा कप चने की दाल, पराठे सेकने के लिए लिए तेल, दो चुटकी हींग के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, चना दाल का भरवां पराठा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
चना दाल का भरवां पराठा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
चना दाल का भरवां पराठा एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT