पंजाबी हरी चटनी

पंजाबी हरी चटनी

पंजाबी खाने का चटपटा स्वाद पसंद है तो इस चटनी के साथ बढ़ाएं किसी भी डिश का टेस्ट और यहां फटाफट बनाना सीखें पंजाबी हरी चटनी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक प्याज, छिली और कटा, एक टमाटर, कटा
  • 1/4 कप पुदीना पत्तियां, कटी, आधा कप धनिया पत्तियां, कटी, अदरक का आधा इंच टुकड़ा, लहसुन की 4 कलियां, छिली
  • 2 हरी मिर्च, कटी, आधा चम्मच अनार दाने
  • स्वादानुसार काला नमक

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- ब्लेंडर जार में धनिया, पुदीना पत्तियां, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च लहसुन, अदरक और 2 बड़े चम्मच पानी डालें.
- अब जार का ढक्कन लगाकर इसे ब्लेंडर पर सेट करके बारीक पेस्ट बनने तक ग्राइंड करें.
- इसके बाद ब्लेंडर बंद करके जार में अनारदाने और काला नमक डालकर ढक्कन लगाएं और फिर से ग्राइंड करें.
- 2 से 3 बार हाई पर ग्राइंड करके चटनी को बॉउल में निकाल लें.
- अब पंजाबी हरी चटनी को किसी भी स्नैक्स का टेस्ट बढ़ाने के लिए उसके साथ सर्व करें. इसे 3 से 4 दिन तक फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (106 ratings)
4.2 avg from 106 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पंजाबी हरी चटनी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक प्याज, छिली और कटा, एक टमाटर, कटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes