जीरा अजवाइन पराठा

जीरा अजवाइन पराठा

पराठे का कुछ नया स्वाद चखना चाहते हैं तो ट्राई करें जीरा अजवाइन पराठा. आइए जानते हैं कैसे बनेगा यह लजीज पराठा...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 2 चम्मच जीरा, भुने हुए, एक चम्मच अजवाइन, एक बड़ा चम्मच तेल, एक चम्मच या स्वादानुसार नमक, जरूरत के अनुसार पानी, पराठा बनाने के लिए
  • 6 बड़े चम्मच तेल, एक बड़ा चम्मच गेहूं का आटा (पलथन के लिए), एक बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- एक बाउल या आटा गूंदने वाले बर्तन में आटा, जीरा, अजवाइन, तेल और नमक डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- इसके बाद इस मिश्रण में पानी मिलाकर मुलायम आटा गूंद लें.
- आटा गूंदने के बाद इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें.
- बेलन से लोई की पूरी बेल लें.
- इस पर तेल लगाएं, सूखा आटा और लाल मिर्च पाउडर छिड़ककर पराठे को आधा फोल्ड करें. फिर तेल लगाकर इसे बीच से फोल्ड करके तिकोना आकर दें और बेल लें. (आप चाहें तो गोल भी रख सकते हैं.)
- बाकी आटे की लोइयों से भी इसी तरह तिकोने पराठे बेल लें.
- गैस पर मध्यम आंच में तवा गर्म होने के लिए रखें.
- इस पर तेल लगाकर पराठे को दोनों तरफ सुनहरा होने तक सेक लें.
- बाकि पराठों को भी इसी तरह सेक लें.
- जीरा अजवाइन पराठा तैयार है.
- हरी चटनी या फिर रायते के साथ गरमागर्म पराठे सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (111 ratings)
4.1 avg from 111 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

जीरा अजवाइन पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes