पालक पराठा

पालक पराठा

पालक पराठे से आपको मिलेगा सेहत भरा स्वाद. तो जानें कैसे बनाया जाए इसे...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप पालक, बारीक कटी हुई
  • 2-3 हरी मिर्च, बारीक कटी
  • 4 कप आटा, चुटकीभर हींग, तलने के लिए तेल या घी
  • स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच आजवायन, आवश्यकतानुसार पानी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- पालक को साफ करके धोकर काट लें.
- इसके बाद एक बर्तन में एक कप पानी में नमक और पालकर डालकर 2 मिनट तक ढककर उबालें.
- पानी से निकाल कर ठंडा होने दें, फिर पालक को मिक्सर में डाल कर प्यूरी बना लें.
- अब एक बड़ी थाली में आटा, पालक प्यूरी, आजवायन, हींग, नमक, दो चम्मच तेल या घी, बारीक कटी हरी मिर्च और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर आटा गूंद लें.
- गुंदे हुए आटे को करीब 10 मिनट तक ढककर रख दें.
- तय समय के बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें.
- गैस पर मध्यम आंच पर तवा गरम होने के लिए रखें.
- लोइयों से पराठे बेलकर, तवे पर घी या तेल लगाकर दोनों तरफ सेक लें.
- आप चाहें तो इसकी पूरी भी बना सकते हैं, पूरियों को कड़ाही में तेल गरम तल लें.
- गरमागरम पराठा या पूरियों को दही, आचारचटनी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (162 ratings)
4.3 avg from 162 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पालक पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप पालक, बारीक कटी हुई और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes