पालक-आलू
पालक-आलू की डिश स्वादिष्ट तो है ही साथ में यह सेहत के लिए भी अच्छी है. पालक खाने में काफी लोग मुंह बनाते हैं लेकिन पालक-आलू का नाम सुनते ही सब का मन इसे खाने को करने लगता है. आइए जाने इसे घर पर कैस
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 250 ग्राम उबले आलू
- 250 ग्राम पालक कटा व धुला
- 2 प्याज, बारीक कटी हुई
- 2 बड़े चम्मच तेल
- 1 छोटा चम्मच कॉर्न फ्लोर पाउडर
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 टमाटर, छोटे टुेकड़ों में कटे हुए
- 2 कली लहसुन, बारीक कटी हुई
- 1 टुकडा अदरक, बारीक कटी हुई
- 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई, तलने के लिए तेल अतिरिक्त, नमक स्वादानुसार
- 1 चम्मच फेंटी हुई क्रीम या मलाई
विधि
- पालक को कूकर में डालकर उबाल लें और ठंडा होने पर मिक्सी में फेंटकर प्यूरी बना लें.
- अब तेल गर्म करके आलू के टुकड़ों को सुनहरा फ्राई कर लें.
- दूसरी कड़ाही में दो बड़े चम्मच तेल गर्म करें और उसमें लहसुन, प्याज, अदरक और हरी मिर्च फ्राई कर लें.
- अब उसमें कॉर्न फ्लोर, लाल मिर्च पाउडर व नमक डालकर धीमी आंच पर कुछ देर तक तक चलाएं.
- कटे हुए टमाटर डालकर पाकएं और जब मसाले तेल छोड़ दें तो उसमें पालक की प्यूरी डालकर चलाएं.
- अब इसमें 1 1/2 कप पानी डालकर आंच कम करके पैन को ढक दें.
- 10 मिनट धीमी आंच पर पकाएं और बाद में आलू के टुकड़े डालकर मिलाएं और ढक दें.
- 5 मिनट बाद उतर लें. पालक-आलू तैयार है.
- क्रीम से गार्निश करके गरमागर्म रोटी और राइस के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पालक-आलू एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम उबले आलू और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
पालक-आलू बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम उबले आलू तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
पालक-आलू बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह पालक-आलू रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
पालक-आलू बनाने के लिए 250 ग्राम उबले आलू के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, पालक-आलू को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
पालक-आलू का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
पालक-आलू एक लोकप्रिय इंडियन वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT