सर्दियों में खाएं ब्रोकली पराठा
आपने ब्रोकली की सब्जी और सूप तो कई बार खाया-पिया होगा, लेकिन क्या कभी ब्रोकली का पराठा खाया है? अगर नहीं, तो आज हम आपके लिए लाए हैं ब्रोकली का पराठा.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 2 कप गेहूं का आटा
- 1 कप ब्रोकली
- 1 हरी मिर्च
- 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 टीस्पून गरम मसाला
- 1 टेबलस्पून बेसन, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
-
1
ब्रोकली पराठा बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर एक भगोने में ब्रोकली और पानी डालकर इसे उबाल लें.
-
2
अब एक बर्तन में आटा, नमक और 1 चम्मच तेल डालकर मिक्स कर लें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंद लें.
-
3
अब ब्रोकली को ग्राइंडर जार में दरदरा पीस लें.
-
4
फिर मीडियम आंच पर पैन में तेल गर्म करने के लिए रख दें.
-
5
इसमें ब्रोकली, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक डालकर 2 मिनट पका लें.
-
6
मिनट बाद इसमें बेसन डालकर मिक्स कर लें.
-
7
अब आटे की लोइयां तोड़कर पूरी जितना बेल लें.
-
8
ब्रोकली की स्टफिंग डालकर लोई को पैक कर दें.
-
9
अब सूखा आटा लगाकर लोई को पराठे जितना बेल लें.
-
10
मीडियम आंच पर एक तवा गरम करने के लिए रखें.
-
11
तवे के गरम होते ही पराठे पर तेल डालकर दोनों तरफ करारा होने तक सेंक लें.
-
12
इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें.
-
13
तैयार है ब्रोकली पराठे. दही या चटनी के साथ सर्व करें.
#broccoli paratha
#broccoli paratha recipe
#stuffed broccoli paratha
#paratha
#how to make broccoli paratha
#broccoli paratha recipe in hindi
#broccoli recipe
#broccoli
#paratha recipe
#broccoli and stuffed paratha
#stuffed paratha recipe
#simple broccoli