सर्दियों में खाएं ब्रोकली पराठा
Back
रोटी-पराठा वेज,ब्रेकफास्‍ट

सर्दियों में खाएं ब्रोकली पराठा

आपने ब्रोकली की सब्जी और सूप तो कई बार खाया-पिया होगा, लेकिन क्या कभी ब्रोकली का पराठा खाया है? अगर नहीं, तो आज हम आपके लिए लाए हैं ब्रोकली का पराठा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 1 कप ब्रोकली
  • 1 हरी मिर्च
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 टीस्पून गरम मसाला
  • 1 टेबलस्पून बेसन, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- ब्रोकली पराठा बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर एक भगोने में ब्रोकली और पानी डालकर इसे उबाल लें.
- अब एक बर्तन में आटा, नमक और 1 चम्मच तेल डालकर मिक्स कर लें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंद लें.
- अब ब्रोकली को ग्राइंडर जार में दरदरा पीस लें.
- फिर मीडियम आंच पर पैन में तेल गर्म करने के लिए रख दें.
- इसमें ब्रोकली, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक डालकर 2 मिनट पका लें.
- 2 मिनट बाद इसमें बेसन डालकर मिक्स कर लें.
- अब आटे की लोइयां तोड़कर पूरी जितना बेल लें.
- ब्रोकली की स्टफिंग डालकर लोई को पैक कर दें.
- अब सूखा आटा लगाकर लोई को पराठे जितना बेल लें.
- मीडियम आंच पर एक तवा गरम करने के लिए रखें.
- तवे के गरम होते ही पराठे पर तेल डालकर दोनों तरफ करारा होने तक सेंक लें.
- इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें.
- तैयार है ब्रोकली पराठे. दही या चटनी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (2 ratings)
4.5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सर्दियों में खाएं ब्रोकली पराठा एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 2 कप गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes