नाश्ते का हेल्दी होना बहुत जरूरी होता है. ऐसे में ब्रोकोली-स्प्रिंग ऑनियन पराठा हेल्दी होने के साथ स्वादिष्ट भी होता है.
Servings
1 - 2
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 कप गेहूं का आटा
2 कप ब्रोकोली
1 कप स्प्रिंग ऑनियन (बारीक कटी हुई)
1/4 टीस्पून जीरा
1/4 टीस्पून राई
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/4 टीस्पून धनिया पाउडर
1/4 टीस्पून आमचूर पाउडर
1/4 टीस्पून गरम मसाला
1/4 टीस्पून चाट मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में पानी डालकर ब्रोकोली उबाल लें.
2
इस बीच एक बर्तन में आटा और नमक डालकर मिला लें.
3
अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंद लें.
4
मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
5
इसमें जीरा और राई डालकर तड़काएं.
6
इसके बाद स्प्रिंग ऑनियन डालकर हल्का भून लें.
7
फिर ब्रोकोली का पानी अलग कर इसमें डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
8
सभी मसाले और नमक डालकर स्टफिंग तैयार कर गैस बंद कर दें.
9
अब आटे की लोइयां तोड़ लें और पूरी जितना बेल लें.
10
इसमें एक चम्मच स्टफिंग रखकर लोई को पैक कर दें.
11
अब सूखा आटा लगाकर लोई को पराठे जितना बेल लें.
12
मीडियम आंच पर तवा रखें.
13
इस पर पराठा डालें और दोनों तरफ तेल लगाकर करारा होने तक सेंक लें.
14
इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें.
15
तैयार हैं ब्रोकोली-स्प्रिंग ऑनियन पराठा. दही, रायते या अचार के साथ सर्व करें.
#broccoli spring onion paratha#easy broccoli spring onion paratha#tasty broccoli spring onion paratha#home made broccoli spring onion paratha#broccoli spring onion paratha bnae vidhi#broccoli spring onion paratha in hindi#how to make broccoli spring