नाश्ते में बनाएं ब्रोकोली-स्प्रिंग ऑनियन पराठा

नाश्ते में बनाएं ब्रोकोली-स्प्रिंग ऑनियन पराठा

नाश्ते का हेल्दी होना बहुत जरूरी होता है. ऐसे में ब्रोकोली-स्प्रिंग ऑनियन पराठा हेल्दी होने के साथ स्वादिष्ट भी होता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 2 कप ब्रोकोली
  • 1 कप स्प्रिंग ऑनियन (बारीक कटी हुई)
  • 1/4 टीस्पून जीरा
  • 1/4 टीस्पून राई
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1/4 टीस्पून आमचूर पाउडर
  • 1/4 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/4 टीस्पून चाट मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में पानी डालकर ब्रोकोली उबाल लें.
- इस बीच एक बर्तन में आटा और नमक डालकर मिला लें.
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंद लें.
- मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
- इसमें जीरा और राई डालकर तड़काएं.
- इसके बाद स्प्रिंग ऑनियन डालकर हल्का भून लें.
- फिर ब्रोकोली का पानी अलग कर इसमें डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
- सभी मसाले और नमक डालकर स्टफिंग तैयार कर गैस बंद कर दें.
- अब आटे की लोइयां तोड़ लें और पूरी जितना बेल लें.
- इसमें एक चम्मच स्टफिंग रखकर लोई को पैक कर दें.
- अब सूखा आटा लगाकर लोई को पराठे जितना बेल लें.
- मीडियम आंच पर तवा रखें.
- इस पर पराठा डालें और दोनों तरफ तेल लगाकर करारा होने तक सेंक लें.
- इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें.
- तैयार हैं ब्रोकोली-स्प्रिंग ऑनियन पराठा. दही, रायते या अचार के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नाश्ते में बनाएं ब्रोकोली-स्प्रिंग ऑनियन पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes