Full Version →

स्वाद में जबरदस्त लगता है ये रंग-बिरंगा पराठा

रोटी-पराठा वेज,लंच,डिनर

पराठा कोई सा भी हो हर किसी को बहुत भाता है. भरवां पराठों का स्वाद सभी को पसंद आता है. आलू, गोभी, मटर और प्याज के भरवां पराठे तो आपने कई बार खाए होंगे मगर आज हम आपको बताएंगे  रंग-बिरंगे पराठे के बारे में .

Servings
2 - 4

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक परात में आटा, नमक और  थोड़ा सा तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  2. 2
    अब धीरे-धीरे कर पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंदें.
  3. 3
    एक बाउल में कद्दूकस की हुई गाजर, पनीर, पुदीने की पत्ती डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  4. 4
    लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, जीरा पाउडर और नमक मिलाएं.
  5. 5
    अब गूंदे हुए आटे की लोइयां बना लें
  6. 6
    लोई को गोलाकार में बेलकर इसके बीचों-बीच मसाला भरकर पोटली बनाएं.
  7. 7
    अब पोटली को बेलन की मदद से हल्के हाथों से बेल लें.
  8. 8
    मीडियम आंच पर एक तवा गरम करने के लिए रखें.
  9. 9
    तवे के गरम होते ही पहले रोटी को दोनों तरफ से हल्का सेंक लें.
  10. 10
    अब तेल डालकर इसका पराठा बनाएं.
#how to make colourful paratha parantha recipe in hindi #indian kitchen #indian recipe #carrot paratha #carrot #mint paratha #mint #paneer #panir #paneer paratha
View Full Version