Full Version →

10 मिनट में बनाएं एकदम फूले हुए भटूरे

रोटी-पराठा वेज

छोले-भटूरे काफी स्वादिष्ट होते हैं. छोले तो टेस्टी हर कोई बना लेता है, लेकिन फूले हुए भटूरे हर किसी से नहीं बनते हैं. ऐसे लोगों के लिए हम लेकर एक खास ट्रिक जिससे वे भी फूले हुए भटूरे बना सकेंगे वो भी बिना यीस्ट या सोडा वॉटर डाले.

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
32 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक बड़े बर्तन में मैदा, सूजी, नमक, घी और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  2. 2
    इसके बाद इसमें ईनो डालकर फिर से अच्छी तरह मिला लें.
  3. 3
    अब आटे में थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते जाएं और मुलायम आटा गूंद लें.
  4. 4
    इसके बाद आटे को बर्तन से निकाल चकले पर या बड़े चॉपिंग बोर्ड अच्छी तरह मिलाते हुए 3 मिनट तक गूंदें.
  5. 5
    अच्छी तरह गूंदने के बाद आटे में एक बड़ा चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मसलें. ऐसा करने से आटा जुड़ने लगेगा.
  6. 6
    इसके बाद आटे पर थोड़ा-सा तेल लगाकर कपड़े से ढककर साइड में रख दें.
  7. 7
    आटा सेट होने में 10 मिनट लगेगा. जब तक आटा सेट हो रहा है तब तक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें. तेल को तेज आंच पर ही गर्म करना है. क्योंकि भटूरे एकदम गर्म तेल में अच्छी तरह फूलते हैं.
  8. 8
    मिनट बाद आटे पर थोड़ा-थोड़ा गर्म तेल छिड़के और अच्छी तरह मसल लें.
  9. 9
    हथेलियों की सहायता से इससे बराबर-बराबर लोइयां तोड़ लें.
  10. 10
    एक लोई पर कड़ाही का गर्म तेल लगाएं. चकले या जिस पर भटूरे बेलना है उस पर तेल लगा लें.
  11. 11
    लोई को पहले एक डायरेक्शन में बेलें. फिर पलटकर दूसरे डायरेक्शन में बेलें. जैसा भटूरे का साइज चाहिए.
  12. 12
    इस बात का ध्यान रखें कि भटूरे के किनारे पतले नहीं होने चाहिए.
  13. 13
    भटूरे बेलने के बाद इसे तेल में डालें. हल्का-हल्का ऊपर से दबाते हुए तेल डिबोएं. फिर कड़छी से भटूरे पर तेल डालते जाएं. ऐसा करने से भटूरा अच्छी तरह फूलेगा.
  14. 14
    दोनों तरफ अच्छी तरह सेंकने के बाद भटूरे को तेल से निकाल लें.
  15. 15
    इसी तरीके के बाकी लोइयों से भी भटूरे बना लें.
  16. 16
    View this post on Instagram Anyone for my first ever PHOOLI HUI POORI I did it yaaaaaassssss💃 #CookingDiariesWithHK #RookieChefHK Well #RookieChefs rookie mistake 🙈🙈 It was a BHATURA indeed 😂😂 that’s me 🤷‍♀️ A post shared by HK (@realhinakhan) on Apr 9, 2020 at 4:16am PDT
#instant bhature recipe at home #how to make fluffy bhatura at home tips and tricks in hindi #bhatura banane ke tips hindi me #foola hua bhatura recipe in hindi #Perfect Homemade Punjabi Bhatura Recipe #bhatura recipe without yeast and soda water #फूले-फूल
View Full Version