Full Version →

ऐसे बनाइए गोभी के मसालेदार पराठे

रोटी-पराठा वेज

आलू , मेथी और मूली का पराठा तो आपने कई बार खाया होगा पर अब बनाइए गोभी का पराठा और लें इसके लाजवाब स्वाद का मजा. सर्दी में तो यह बहुत उम्दा लगता है.

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
253 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बर्तन में आटे में नमक, घी और पानी डालकर अच्छे से नर्म गूंद लें.
  2. 2
    भरावन बनाने के लिए फूलगोभी को धोकर 3 से 4 बड़े टुकड़ों में काट लें और सभी टुकड़ों को कद्दूकस करें.
  3. 3
    फिर गोभी में हरी मिर्च , हरा धनिया, लाल मिर्च, गरम मसाला पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  4. 4
    तैयार है पराठे के लिए भरावन.
  5. 5
    पराठा बनाने का तरीका:
  6. 6
    गुंदे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर इन्हें बेलें.
  7. 7
    रोटी के बीचों-बीच एक चम्मच भरावन रखें और चारों किनारों को मोड़ते हुए भरावन को इसमें बंद करके पोटली बना लें.
  8. 8
    अब भरावन वाली लोई पर सूखा आटा लगाकर इसे दोबारा बेल लें.
  9. 9
    मीडियम आंच में एक नॉन स्टिक तवा गरम करने रखें और इस पर घी डालकर चिकना कर लें.
  10. 10
    घी के गरम होते ही तवे पर पराठा डालकर सेकें.
  11. 11
    अब पराठे के ऊपरी हिस्से पर घी लगाकर इसे पटलकर सेक लें और इसी तरह इसके दूसरे हिस्से को भी सेंके.
  12. 12
    इसी तरह बाकी के सभी पराठे सेंक लें और आंच बंद कर दें.
  13. 13
    तैयार है गर्मागर्म गोभी का पराठा. दही , रायता या अचार के साथ सर्व करें.
#gobhi aloo ka paratha #paratha recipes #indian bread recipes #recipes in hindi #how to make gobhi aloo ka paratha #gobhi aloo ka paratha recipe #indian food recipes
View Full Version