गुजराती फुल्के (रोटी)
गुजरात में रोटी बनाने का तरीका थोड़ा अलग है. आइए जानें क्या है इसकी खास रेसिपी...
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- एक कप गेहूं का आटा
- स्वादानुसार नमक, तेल, रोटी बेलने के लिए सूखा आटा, घी, रोटी में लगाने के लिए
🍳 विधि
-
1
बर्तन में आटा छान लें. इसमें नमक और तेल डालकर दोनों हाथों से मसलते हुए मिलाएं.
-
2
अब आटे में आवश्यकतानुसार पानी डालकर नर्म गूंद लें.
-
3
आटा गूंदते समय इसमें 3 से 4 बूंद तेल और डालकर गूंदें.
-
4
इसके बाद आटे को कम से कम 15 मिनट के लिए ढककर रखें.
-
5
फिर हाथों में थोड़ा तेल या घी लगाकर आटे को थोड़ा और गूंदकर इससे बराबर छोटी-छोटी लोइयां बना लें.
-
6
अब एक लोई गोल करके हल्के हाथों से दबाएं और इस पर सूखा आटा लपेटकर पतले बेलन से रोटी बेलें.
-
7
रोटी को एक दम पतला बेलें.
-
8
गैस पर तवा गर्म करने रखें और इस पर रोटी डालकर हल्की ब्राउन होने तक सेंकें.
-
9
फिर रोटी पलटकर दूसरी तरफ से भी हल्की ब्राउन होने तक सेकें.
-
10
अब रोटी को तवे से हटाकर सीधे गैस पर तेज आंच में अच्छी तरह फुलाकर दोनों तरफ से सेकें.
-
11
इसी तरह सभी रोटियों को बनाकर सेकें. इन पर घी लगाकर गर्मागर्म खाने की थाली में परोसें.
#gujarati roti
#chapati recipe
#recipe in hindi
#how to make gujarati roti
#gujarati food