Full Version →

ऐसे बनाएं हींग-जीरा आलू पराठा

रोटी-पराठा वेज,लंच,डिनर

आपने हींग-जीरा आलू की सब्जी तो कई बार खाई होगी, लेकिन क्या कभी इसके पराठे बनाने के बारे में सोचा है? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बता रहे हैं कैसे बनाएं जा सकते हैं हींग-जीरा आलू के पराठे.

Servings
1 - 2
★ 4.4
Rating
5 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले आलू मैश कर लें.
  2. 2
    मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
  3. 3
    तेल के गरम होते ही इसमें हींग और जीरा डालकर तड़काएं.
  4. 4
    अब आलू, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, चाट मसाला और नमक डालकर मिक्स कर 2 मिनट ढककर पकाएं.
  5. 5
    तय समय बाद हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.
  6. 6
    इसके बाद एक बर्तन में आटा और नमक मिलाकर पानी डालते हुए नरम आटा गूंद लें.
  7. 7
    अब आटे की लोइयां तोड़ लें और पूरी जितना बेल लें.
  8. 8
    इसमें एक आलू वाली स्टफिंग की एक चम्मच रखकर लोई को पैक कर दें.
  9. 9
    लोई पर सूखा आटा लगाकर पराठे जितना बेल लें.
  10. 10
    मीडियम आंच पर तवे पर हल्का तेल डालकर गरम होने के लिए रख दें.
  11. 11
    अब पराठा डालकर दोनों तरफ तेल लगाकर करारा होने तक सेंक लें.
  12. 12
    इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें.
  13. 13
    तैयार हैं हींग-जीरा आलू पराठा. दही या रायते के साथ सर्व करें.
#hing-jeera aloo paratha #easy hing-jeera aloo paratha #tasty hing-jeera aloo paratha #home made hing-jeera aloo paratha #hing-jeera aloo paratha bnae vidhi #hing-jeera aloo paratha in hindi #how to make hing-jeera aloo paratha in hindi #how to make hing-j
View Full Version