कुलचा तंदूर में बनते हैं. लेकिन घर में बनाना हो और तंदूर या ओवन न हो तो फिर कैसे बनाया जाए. हम बता रहे हैं ऐसा तरीका जिससे घर पर और लोहे के तवे पर शानदार आलू कुलचा बनाया जा सकता है.
Servings
4
★ 4.1
Rating
9 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
भरावन का मसाला
6 उबले आलू
1/2 टीस्पून नमक
1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 गरम मसाला
1 टीस्पून चाट मसाला
2 हरी मिर्च, बारीक काट लें
1 टेबलस्पून बारीक कटी धनियापत्ती, कुलचा के लिए सामग्री
2 कप मैदा
2 टेबलस्पून पिसी शक्कर
1 टीस्पून नमक
1/2 कप दही, इनो पाउच, जरूरत के अनुसार पानी, सूखा मैदा
🍳 विधि
1
सबसे पहले आलू को छीलकर मैश कर लें.
2
मैश करने के बाद इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, हरी मिर्च और धनियापत्ती डालकर अच्छी तरह मिला लें.
3
एक बर्तन में मैदा, शक्कर, नमक, दही, इनो और थोड़ा-सा पानी डालकर अच्छी मिला लें.
4
गूंदते हुए मैदा का एक सॉफ्ट आटा तैयार कर लेंगे.
5
गूंदते वक्त इसमें जरूरत अनुसार पानी मिलाते जाएं.
6
आटे को ढककर 20 मिनट के लिए रख देंगे.
7
मिनट आटे पर एक चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह गूंद लें.
8
अब आटे से एक बड़ी लोई लेकर हल्का दबा दें.
9
सूखा मैदा लगाकर हल्का मोटा बेल लें. फिर इसके बीच में एक चम्मच आलू का मिश्रण रखकर चारों तरफ से पैक करके फिर से लोई बना लें.
10
इसके बाद लोई के एक साइड थोड़ी धनियापत्ती रखकर दबा दें. फिर पलटकर थोड़ा-सा मैदा लगाकर मनचाहे आकार में कुलचा बेल लें.
11
मीडियम आंच पर तवा रखें.
12
अब बेले हुए कुलचे एक तरफ (जिस साइड धनिया नहीं लगी है) हल्का-सा पानी लगाकर तवे पर रखें. ( जिस तरफ पानी लगाया वही हिस्सा तवे पर रखें)
13
ऐसा करने से कुलचा तवे पर अच्छी तरह चिपक जाएगा.
14
जब यह एक साइड सिक जाए तो तवे वो उल्टा करके आंच के ऊपर रखें.
15
ऐसा करने से धनिया लगे साइड से भी कुलचा सिक जाएगा.
16
कुलचे पर जब चित्ती आ जाए तो इसे तवे से हटा लें. इस पर बटर लगा लें.
17
कुलचा सेंकने का दूसरा तरीका पराठे वाला भी है. पराठे जैसा कुलचा सेंकने के लिए बटर या घी का इस्तेमाल करें.
18
तैयार कुलचे को रायते के साथ खाए-खिलाएं.
#how to make instant aloo kulcha recipe hindi without baking soda#aloo kulcha on tawa recipe in hindi#how to make aloo kulcha at home recipe in hindi#tawa kulcha recipe in hindi#how aloo kulcha recipe in hinid#easy kulcha recipe at home#how to make k