Full Version →

30 मिनट में बनाएं चना दाल का पराठा

रोटी-पराठा वेज

यूं तो चना दाल का पराठा बनाने में थोड़ी मेहनत लगती है. इसे बनाने के लिए दाल को घंटों भिगोकर रखना होता है, लेकिन इस विधि से आप 30 मिनट से कम समय में भी चने की दाल का टेस्टी पराठा बना सकते हैं.

Servings
4 - 6
★ 2.8
Rating
6 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    प्रेशर कूकर में दाल, काली मिर्च, जीरा, दालचीनी, लाल मिर्च, नमक और एक कप पानी डालें.
  2. 2
    मीडियम आंच पर रखकर 5-6 सीटी लगाकर उबाल लें.
  3. 3
    प्रेशर ठंडा होने पर ढक्कन खोलें. अगर इसमें पानी बचा है तो आंच पर रखकर छनका लें.
  4. 4
    इसके बाद दाल को ठंडा करके पीस लें.
  5. 5
    मुलायम आट गूंदें.
  6. 6
    आटे से 8-10 बराबर लोइयां तोड़ लें.
  7. 7
    एक लोई लेकर हल्का मोटा बेल लें. इसके बीच में 2 बड़ा चम्मच दाल का मसाला भरकर अच्छी तरह बंद करके हल्के हाथों से बेल लें. बेलने के लिए थोड़ा आटा लगा लें.
  8. 8
    मीडियम आंच पर तवा रखकर गर्म करें. जब तवा गर्म हो जाए तो इसमें बेला हुआ पराठा रखकर दोनों तरफ सुनहरा होने तक सेंक लें.
  9. 9
    इसी तरीके से बाकी लोइयों से भी पराठा बना लें.
  10. 10
    तैयार पराठों को अचार या चटनी के साथ खाएं.
#how to make instant chana dal paratha racipe in hindi #chana dal paratha reciep #how to make tasty chana dal paratha #instant chana dal paratha #chane ki dal ka paratha
View Full Version