Full Version →

ऐसे बनाएं कद्दू का हेल्दी पराठा

रोटी-पराठा वेज

कद्दू जिसे काशीफल भी कहा जाता है, इसकी सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी पर शायद ही इसके पराठे खाए होंगे. यह खाने में बहुत ही टेस्टी होता है और साथ ही सेहत के लिए भी काफी अच्छा होता है. कद्दू शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है और इसमें मौजूद फाइबर पेट की बीमारियों के लिए भी अच्छा होता है.

Servings
2 - 4
★ 5
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक परात या बड़ी प्लेट में आटा लें.
  2. 2
    अब इसमें कद्दूकस किया हुआ कद्दू, जीरा, अजवाइन,  अदरक,  गरम मसाला पाउडर, हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  3. 3
    फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते जाएं और मुलायम आटा गूंद लें. आटे को 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  4. 4
    अब आटे की लोइयां बनाएं और इन्हें गोलाकार में बेल लें.
  5. 5
    मीडियम आंच पर एक तवा गरम करने के लिए रखें.
  6. 6
    तवे के गरम होते ही पराठा डालकर दोनों तरफ से पहले तो सूखा ही सेंक लें.
  7. 7
    अब इन पर तेल लगाकर दोनों तरफ से पराठा सेंक लें.
  8. 8
    इसी तरह से सभी पराठे सेंक लें और आंच बंद कर दें.
  9. 9
    तैयार है कद्दू का पराठा. इसे दही या अचार के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#how to make kaddu ka paratha pumpkin paratha recipe in hindi #indian kitchen #indian recipe #kaddu #pumpkin #paratha #healthy paratha #kaddu ki sabji #kaddu ki khatti meethi sabji
View Full Version