ऐसे बनाएं कद्दू का हेल्दी पराठा

ऐसे बनाएं कद्दू का हेल्दी पराठा

कद्दू जिसे काशीफल भी कहा जाता है, इसकी सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी पर शायद ही इसके पराठे खाए होंगे. यह खाने में बहुत ही टेस्टी होता है और साथ ही सेहत के लिए भी काफी अच्छा होता है. कद्दू शरीर में कोल

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम कद्दू  (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1 कप गेहूं का आटा
  • 1/4 टीस्पून जीरा
  • 1/4 टीस्पून अजवाइन
  • 1 इंच अदरक (बारीक कटा हुआ)
  • 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 2 टेबलस्पून हरा धनिया (कटा हुआ), नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, तेल सेंकने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक परात या बड़ी प्लेट में आटा लें.
- अब इसमें कद्दूकस किया हुआ कद्दू, जीरा, अजवाइन,  अदरक,  गरम मसाला पाउडर, हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते जाएं और मुलायम आटा गूंद लें. आटे को 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- अब आटे की लोइयां बनाएं और इन्हें गोलाकार में बेल लें.
- मीडियम आंच पर एक तवा गरम करने के लिए रखें.
- तवे के गरम होते ही पराठा डालकर दोनों तरफ से पहले तो सूखा ही सेंक लें.
- अब इन पर तेल लगाकर दोनों तरफ से पराठा सेंक लें.
- इसी तरह से सभी पराठे सेंक लें और आंच बंद कर दें.
- तैयार है कद्दू का पराठा. इसे दही या अचार के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (1 ratings)
5 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं कद्दू का हेल्दी पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम कद्दू  (कद्दूकस किया हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes